आज भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा अशोकनगर विधानसभा उपचुनाव को लेकर अशोकनगर शहर मंडल की बैठक आयोजित। भाजपा युवा मोर्चा मंडल अशोकनगर की बैठक ...
आज भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा अशोकनगर विधानसभा उपचुनाव को लेकर अशोकनगर शहर मंडल की बैठक आयोजित।
भाजपा युवा मोर्चा मंडल अशोकनगर की बैठक का शुभारंभ पूर्व विधायक जजपाल सिंह जज्जी एवं विधानसभा प्रभारी रितेश बिरथरे , युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रविन्द्र लोधी जी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया।
बैठक को संबोधित करते हुए युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रविन्द्र लोधी ने कहा कि हम सभी युवाओं को पूरे शहर की 22 वार्ड में ही अपने युवाओं की टोली खड़ी करना है, तब जाकर हम होने बाले उपचुनाव को ऐतिहासिक विजय दिला पाएंगे।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक जजपाल सिंह ने कहा कि आप सभी युवा हैं आप सभी के मेहनत से मैं अपना विधानसभा चुनाव जीतू आप सभी पर मुझे पूर्ण भरोसा है, आप सभी मेरे छोटे भाई हो आपका यह बड़ा भाई आधी रात को आपके लिए सेवा में खड़ा रहेगा। विधानसभा प्रभारी रितेश जी ने संबोधित करते हुए युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को प्राण पढ़ से जुट जाने के लिए आह्वान किया बैठक के पश्चात सभी पदाधिकारियों को अलग-अलग वार्डो प्रभार सौंपा एवं कुछ मंडल के पदाधिकारियों की घोषणा भी की,
जिसमें सचिन सेन को मंडल महामंत्री का दायित्व सौंपा , अंकुर चौहान उपाध्यक्ष प्रशांत बालू उपाध्यक्ष आनंद लोधी उपाध्यक्ष मनोज प्रजापति मंत्री रोहित चावला रोहित साहू शुभम रजक सोशल मीडिया दीपक जोशी सोशल मीडिया प्रभारी आदि कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे अंत में आभार प्रदर्शन मंडल अध्यक्ष शिवाजी सरगैया द्वारा किया गया।
इस दौरान जिला महामंत्री विश्वजीत धाकड़, जिला मंत्री सोनू रघुवंशी, सत्तू लोधी, दीपक रघुवंशी, अभिषेक शर्मा, दीपक दांगी, संजीव रघुवंशी, सतेंद्र लोधी, रामबीर धनोरिया, प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।।
COMMENTS