अशोकनगर नगर पालिका के वार्डों का आरक्षण 28 जुलाई को अशोकनगर 21 जुलाई 2020 नगर पालिका अशोकनगर के आगामी आम नि...
अशोकनगर नगर पालिका के वार्डों का आरक्षण 28 जुलाई को
अशोकनगर 21 जुलाई 2020
नगर पालिका अशोकनगर के आगामी आम निर्वाचन 2020 कि लिये मध्यप्रदेश नगर पालिका (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछडा वर्ग एवं महिलाओं के लिये वार्ड का आरक्षण) नियम 1994 के नियम 7 के अनुसार वार्डों का आरक्षण 28 जुलाई 2020 मंगलवार को दोपहर 3 बजे कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में संपन्न होगा। आम नागरिकों,जनप्रतिनिधियो एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।
COMMENTS