भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा जी व प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत जी ने अशो...
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा जी व प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत जी ने अशोक नगर विधानसभा के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से वीडियो कॉन्फ्रेंस की।
वीडियो कांफ्रेंस के दौरान पूर्व विधायक श्री जजपाल सिंह जज्जी जी, भाजपा जिला अध्यक्ष उमेश रघुवंशी, पूर्व विधायक श्री नीलम सिंह यादव, श्री लड्डू राम कोरी एवं सभी भाजपा मंडल अध्यक्ष तथा मोर्चा व जिलों की कार्य समितियों से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संवाद किया। संवाद के दौरान वैश्विक महामारी कोरोना से निपटने के लिए विस्तृत चर्चा हुई।माननीय भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने वीडियो संवाद के दौरान अशोक नगर के सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों से कोरोना से लड़ाई लड़ने हेतु क्षेत्र में चलाए जा रहे सेवा कार्यों की जानकारी लेते हुए इस भीषण संकट से भाजपा कार्यकर्ता समाज को निकालने के लिए पूरी ताकत लगाएं, साथ ही कोरोना से बचाव हेतु सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता लोगों में जागरूकता लाएं एवं सभी भाजपा कार्यकर्ता सभी मोर्चे डट के काम करें जिससे हम इस कोरोना महामारी से सावधानीपूर्वक निपट सकें ।
COMMENTS