आज27मई का प्रेसनोट संगठन मंत्री ने किया भाजपाइयों से सहज संवाद उपचुनाव हेतु भाजपा ने शुरू की तैयारियां...
आज27मई का प्रेसनोट
संगठन मंत्री ने किया भाजपाइयों से सहज संवाद
उपचुनाव हेतु भाजपा ने शुरू की तैयारियां
अशोकनगर। विगत दिवस भारतीय जनता पार्टी के संभागीय संगठन मंत्री श्री आशुतोष तिवारी ने अपेक्षित कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों से मुलाकात कर सहज संवाद किया। इस दौरान श्री तिवारी ने चर्चा के लिए आमंत्रित किए गए अपेक्षित कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत करने, बूथ को मजबूत करने का आग्रह किया। बैठक गार्डन मोहरी रोड स्थित साहू मैरिज में रखी गई थी जिसमें जिलाध्यक्ष श्री उमेश रघुवंशी, सांसद डॉ. केपी यादव, पूर्व विधायक श्री जजपाल सिंह जज्जी, पूर्व विधायक श्री ब्रजेंद्र सिंह यादव सहित वरिष्ठ व नवीन भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। संभागीय संगठन मंत्री श्री तिवारी ने अशोकनगर एवं मुंगावली विधानसभा के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से अलग मुलाकात कर सहज चर्चा की। इसके अलावा दोनों विधानसभा क्षेत्र के नवीन कार्यकर्ताओं के साथ भी श्री तिवारी ने सहज मुलाकात की। उन्होने सभी कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियों से अवगत कराते हुए आगामी उपचुनाव में पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ जुटने का आग्रह किया।
COMMENTS