भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा कोरोना से लड़ाई हेतु 20 गेहूं खरीदी केंद्रों पर जाकर जन जागर...
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा कोरोना से लड़ाई हेतु 20 गेहूं खरीदी केंद्रों पर जाकर जन जागरण अभियान चलाया गया इस जन जागरण अभियान के तहत रिजोदा ग्रा म के खरीदी केंद्र कुड़ी घाट स्थित वेयर हाउस पर क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद डॉक्टर कृष्णपाल सिंह जी यादव एवं भाजपा जिला अध्यक्ष एड उमेश रघुवंशी इस अभियान के तहत पहुंचे। वहां जाकर सांसद महोदय ने मोदी जी के संदेश के बारे में किसानों को बताया। और कहा कि देश का किसान ही अपने चेहरे पर गमछा और दो गज की दूरी रखकर इस कोरोनावायरस के संक्रमण को रोकने में अपनी महती भूमिका निभाएगा।किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनिल रघुवंशी द्वारा बताया गया कि 20 खरीदी केंद्रों पर किसान मोर्चा के कार्यकर्ता जाकर किसानों को गमछा भेंट कर सम्मानित कर रहे हैं और गमछे का महत्व बता रहे हैं कि गमछे से अपने चेहरे को ढक कर भारतीय संस्कृति के मूल मंत्र को जीवंत रखते हुए इस कोरोनावायरस से लड़ाई में भारत को पूरे विश्व के संपन्न देशों की तुलना में अग्रणी रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। साथ में खरीदी केंद्र पर त्रिकूट चूर्ण के पैकेट बांटकर एवं केंद्र पर ही त्रिकूट चूर्ण का काढ़ा बनाकर किसानों को पिलाया गया। इस अभियान में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष उमेश रघुवंशी, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष हरी बाबू राय ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सनत शर्मा, किसान मोर्चा के जिला मंत्री देवराज यादव ,मंडल के महामंत्री अनिल रघुवंशी किसान मोर्चा मीडिया प्रभारी दिनेश रघुवंशी मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोविंद सिंह राजपूत ,मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राजपाल सिंह यादव एवं महामंत्री घनश्याम जी पवार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
COMMENTS