भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई। ईसागढ़ की ग्राम बहेरिया उर्फ रूपनग...
भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई।
ईसागढ़ की ग्राम बहेरिया उर्फ रूपनगर में अहिरवार समाज संघ द्वारा सावित्रीबाई फुले की 189 बी जयंती मनाने से पहले सभी महापुरुषों के छाया चित्रों पर पुष्प अर्पित किए तथा वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखें कार्यक्रम में मुख्य रूप से नथन सिंह महोबिया की टीम द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में दीपेंद्र जाटव जितेंद्र पचौरी हरिनारायण जाटव एवं अशोक कुमार मौर्य दर्जनों की संख्या में उपस्थित हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने उन विषम परिस्थितियों में शिक्षा की ज्योत जलाई है जिस समय महिला समाज कुछ भी नहीं कर सकती थी शिक्षा के विषय में जब सावित्रीबाई फुले ने महिलाओं को पढ़ाना शुरू किया तो उनके ऊपर असामाजिक तत्वों द्वारा कीचड़ गोबर फेंका जाता था फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी और एक क्रांति का उदय किया इस प्रकार से वक्ताओं ने अपनी बात रखी कार्यक्रम में उपस्थित दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन दीपेंद्र गौरया ने किया एवं कार्यक्रम का समापन जितेंद्र पचौरी (कुम्हरिया)द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी वक्ताओं श्रोताओं का धन्यवाद कर कार्यक्रम का समापन किया
ईसागढ़ से कैमरामैन देवेंद्र कुशवाहा के साथ शरीफ खान की रिपोर्ट
COMMENTS