रेल कर्मचारियों का शिकायत निवारण शिविर 16 को अशोकनगर अशोकनगर। मंडल रेल प्रबंधक उदय बोरवणकर के न...
रेल कर्मचारियों का शिकायत निवारण शिविर 16 को अशोकनगर
अशोकनगर। मंडल रेल प्रबंधक उदय बोरवणकर के निर्देशानुसार भोपाल मंडल में कर्मचारियों की शिकायत के निवारण हेतु मंडल के कार्मिक एवं लेखा विभाग द्वारा संयुक्त रूप से मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों पर कर्मचारी शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत 16 जनवरी गुरुवार को अशोकनगर स्टेशन पर भी कर्मचारियों की शिकायत का निवारण किया जाएगा जिसमें सेवा पुस्तिका, अवकाश खाता दिखाने एवं उनसे संबंधित शिकायतों के निराकरण के लिए शिविर आयोजित किया गया है।
COMMENTS