सड़कों पर विचरण करने वाली गायों को गौसेवक खिलायेंगे लड्डु -ठंड से बचाने के लिए गौसेवक कर रह...
सड़कों पर विचरण करने वाली गायों को गौसेवक खिलायेंगे लड्डु
-ठंड से बचाने के लिए गौसेवक कर रहे प्रयास, पांच क्वांटल गुड और औषधि के बनेगे लड़्डु
अशोकनगर। कड़ाके की ठंड से गायों को बचाने के लिए शहर के गौसेवकों द्वारा गुड एवं औषधियों से निर्मित लड्डुओं को खिलाया जाएगा। जिससे सड़कों पर विचरण करने वाली गायों को ठंड में बीमारियों से बचाया जाए। इसके लिए बकायदा गौसेवको द्वारा लड्डुओं का निर्माण शुरु कर दिया गया है, जो बनने के बाद 22 दिसंबर को सड़कों व गली मोहल्लो में घूमने वाली गायों को खिलाये जायेगें।
गौसेवक सोनू जैन ने बताया कि इस समय सर्दी के मौसम जहां लोग ठंड से बीमार हो रहे है। तो वही इस कड़ाके की ठंड लगने से गाय बीमार हो जाती है। गायों से बचाने के लिए दयोदय पशु सेवा केंद्र और गोसेवको द्वारा औषधि और गुड से निर्मित किए गए लड्डुओं को खिलाया जायेंगा। जिससे की इस ठंठ से गायों को बचाया जाए। उल्लेखनीय है कि शहर की सड़कों पर बड़ी संख्या में आवारा मवेशी विचरण करते है। जिन्हें ठंड लगने से बीमार होने के साथ ही मृत्यु हो जाती है। जिसकी रोकथाम के लिए गौसेवकों द्वारा यह प्रयास किया जा रहा है।
गुड व अन्य औषधि से निर्मित है लड्डु:- गौसेवक सोनू जैन ने बताया कि गायों को सर्दी से बचाने के लिए जिन लड्डुओं को बनाया जा रहा है। उसमें गुड व कई औषधिया मिलाई जा रही है। जिनमें 5 क्वांटल गुड, 30 किलो सरसो तेल, 12 किलो मैथी, 5 किलो हर्र, 9 किलो अजबाइन, 5.30 किलो सोट, 3.50 किलो पीपल, 5 किलो आमी हल्दी सहित नौसौदर आदि मिलाया जायेगा। जिसे खाने के बाद इस सर्दी में गायों को राहत मिलेगी।
सैंकड़ों गायों को खिलाये जायेंगे लड्डु:- दयोदय पशु सेवा केंद्र में बन रहे गुड एवं औषधियों से निर्मित इन लड्डुओं को शहर की सड़कों, गली और मोहल्लो में घूमने वाली गायों को यह लड्डु खिलाये जायेंगें। वही गोसेवक श्री जैन ने बताया कि अभी यह लड्डु दयोदय पशु सेवा केंद्र द्वारा बनाया जा रहे है। जिसके चलते 1000 से लेकर 1200 गायों को इन लड्डुआें को 22 दिसंबर को खिलाया जाएगा। वहीं उन्होंने बताया कि यदि शहरवासियों का इसमेंंं सहयोग रहा तो ऐसी लड्डु सड़कों पर घूमने वाली गायों को प्रतिदिन खिलायेंगे।
COMMENTS