जिला प्रेस क्लब के पदाधिकारियों का हुआ मनोनयन कलमकारों ने कहा मिलजुल कर लड़ेंगे पत्रकारों के हित...
जिला प्रेस क्लब के पदाधिकारियों का हुआ मनोनयन
कलमकारों ने कहा मिलजुल कर लड़ेंगे पत्रकारों के हितों की लड़ाई
अशोकनगर। शनिवार को जिला प्रेसक्लब की बृहद बैठक का आयोजन किया गया इस अवसर पर प्रेसक्लब की जिला कार्यकारिणी का मनोनयन सर्व सम्मति से किया गया। और क्लब के आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। वहीं सभी कलमकारों ने अपने अपने विचार व्यक्त किये गए। जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सर्व सम्मति से राजेन्द्र तिवारी को सौंपी गई। वहीं जिला संयोजक आशीष मालवीय को बनाया गया। साथ ही जिला महासचिब अतुल त्यागी को बनाया गया। उपाद्यक्ष की जिम्मेदारी संतोष शर्मा, समीर दुवेदी, राजेश दुवे, नीरज जैन को चुना गया। वहीं सचिव रंजीत यादव, समन्वय प्रभारी सुरेंद्र रघुवंशी, मंत्री सुनील तनेजा, सह सचिव राजकुमार पाठक, संघठन सचिव राजकुमार प्रजापति, समन्वय सहप्रभारी मुकेश मिश्रा, तहसील संयोजक अजय शर्मा, कोषाध्यक्ष योगेश गुप्ता, सह कोषाध्यक्ष हरीश सेन, मीडिया प्रभारी विवेक शर्मा, सह मीडिया प्रभारी उपेंद्र यादव, सोशल मीडिया प्रभारी गजेंद्र लोधी, संयुक्त सचिव मनीष नरवरिया, कार्यालय सचिव चंद्रपाल बघेल, विधि सचिव श्याम शर्मा, महिला प्रकोष्ठ संयोजक प्रीति राठोर को बनाया गया है।
वहीं संरक्षक मंडल में लखन शर्मा, हितेंद्र बुधौलिया, सचिन शर्मा, गिर्राज यादव, संतोष शर्मा, हैं। साथ ही मार्गदर्शक मंडल में जितेंद्र कोठारी, अशोक शर्मा, ओपी शर्मा आदि हैं।
वहीं जिला कार्यकारिणी में शिवनारायण व्यास,अभिषेख खेरा, विनोद शर्मा, कपिल मानोरिया,अनीश त्रिवेदी,अमित राय, अखिल जैन, राकेश वर्मा, अमित राय, आज़ाद अग्रवाल, नीलम यादव, गुरविंदर धामी आदि है। वहीं बैठक में जिला मुख्यालय के करीब 40 से अधिक पत्रकार उपस्थित रहे। इस दौरान सभी मनोनीत पदाधिकारियों को मालाएं पहना कर और मुँह मीठा कर स्वागत किया गया।
COMMENTS