पत्रकारों के सशक्त संगठन-जिला पत्रकार संघ की कार्यकारिणी गठित अशोकनगर। जिले में पत्रकारों के एक ...
पत्रकारों के सशक्त संगठन-जिला पत्रकार संघ की कार्यकारिणी गठित
अशोकनगर। जिले में पत्रकारों के एक सशक्त संगठन के रूप में जिला पत्रकार संघ की कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस हेतु रविवार को संघ की बैठक ओमप्रकाश रघुवंशी की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
जिसमें संघ के जिलाध्यक्ष नीरज शुक्ला के साथ संरक्षक मण्डल में मनोज जैन, देवेन्द्र ताम्रकार, पवन जैन,संतोष रेडियो उपस्थित थे। बैठक में संघ के अध्यक्ष नीरज शुक्ला द्वारा बनाई गई संघ की अपनी टीम की घोषणा मनोज जैन के द्वारा की गई। जिनमें जिले के अंचलों में पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे वरिष्ठ पत्रकारों को संघ में प्रतिनिधित्व करने जिला कार्यकारिणी में शामिल किया गया। जिनमें अशोकनगर से महासचिव जावेद खान, उपाध्यक्ष अरविन्द जैन, सचिव शरद व्यास एवं कार्यालय सचिव रविकांत जैन, प्रचार सचिव राजेन्द्र रजक, कोषाध्यक्ष नरेश गोस्वामी के अलावा आंचलिक स्तर से उपाध्यक्ष मूलचंद राय मुंगावली, भरत जैन शाढौरा, राघवेन्द्र सेंगर चंदेरी, आदित्य त्रिवेदी बहादुरपुर बनाए गए। इसी प्रकार सचिव राजीव भगत मुंगावली, अनिल बांझल शाढौरा, मोहम्मद अजीत चंदेरी, राजा सिंह यादव पिपरई बनाए गए।
इनके साथ ही कार्यकारिणी में जिन्हें शामिल किया गया उनमें शिवनारायण कुरोलिया, बृजकिशोर याज्ञनिक, मनोज कलाकार, राजकुमार प्रजापति, राजकुमार नामदेव, नीलम यादव, ओमप्रकाश रघुवंशी, संजीव सिंघई, मुकेश राय, मनीष जैन शामिल हैं। तथा सदस्य के रूप में शैलेन्द्र शर्मा, निर्मल विश्वकर्मा,करण रजक,अविनाश शास्त्री, आदित्य मोहन द्विवेदी, विकास जुनेजा, मनीष राय, नेतराम कुशवाह शामिल हैं।
बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाऐं देते हुए पुष्प माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। तथा बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला पत्रकार संघ के पदाधिकारी जिला उपाध्यक्ष एवं जिला सचिव, आंचलिक(ब्लॉक) स्तर पर संघ का गठन अपने विवेक पर करेंगे।
COMMENTS