अशोकनगर कलेक्टर डॉ मंजू शर्मा ने साइकिल चलाकर स्वस्थ रहने का संदेश दिया अशोकनगर जिले की महिला कल...
अशोकनगर कलेक्टर डॉ मंजू शर्मा ने साइकिल चलाकर स्वस्थ रहने का संदेश दिया
अशोकनगर जिले की महिला कलेक्टर डॉ. मंजू शर्मा द्वारा कई सारे ऐसे काम किये है
जिनकी महिला अधिकारियों से सामान्यता कम ही अपेक्षा रहती है।उनमें से कुछ तो दूसरे लोगो के लिये नजीर बने है। एक नई सोच के साथ सड़क पर उतरी हैं कलेक्टर डॉ मंजू शर्मा। सुबह सुबह विदिशा रोड पर करीब पांच किलोमीटर तक साइकिल चलाई । उन्होंने बताया कि अशोकनगर शहर में पछार क्लब के द्वारा जो साइकिल अभियान चलाया जा रहा है उसमें महिलाओं को जोड़ना चाहती है।कलेक्टर का मानना है कि महिलाओं को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की बहुत जरूरत है।साइकिल चलाना एक बहुत अच्छा व्यायाम है।मगर महिलायें हिचक के कारण साइकिल नही चलाती।इसी हिचक को खत्म करने के लिये पहले वह खुद साइकिल चला रही है।इनका प्रयास है कि आगे इस अभियान में और महिलाओं को जोड़ सके।
COMMENTS