दिनाँक 31.10.2019 को चंदेरी जिला अशोकनगर मैं धम्म प्रवचन एवं भीम संगीत कार्यक्रम चंद्रोदय बुध्द वि...
दिनाँक 31.10.2019 को चंदेरी जिला अशोकनगर मैं धम्म प्रवचन एवं भीम संगीत कार्यक्रम चंद्रोदय बुध्द विहार वायपास रोड़ पर कार्यक्रम का आयोजन एवं भंडारा हुआ।चल समारोह हजारो की संख्या मैं प्राणपुर घाटी से चलकर नगर के मुख्य मुख्य मार्गों से होता हुआ बुध्द विहार मैं समापन हुआ जहाँ पर भारतीय बौद्ध महासभा की टीम ने स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष भारतीय बौद्ध महासभा के जिला अध्यक्ष आयुष्मान प्रकाश बौद्ध ने की और मुख्य अतिथि धम्म प्रचार समिति नागपुर से सुनील गनवीर,विशिष्ठ अतिथि,बुध्यप्रिय गायकवाड़ रतन गोड़ानी,एन एफ एल विजयपुर के अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष आयुष्मान मुन्नालाल अहिरवार रहे।सर्वप्रथम पूज्य भंते नागचंद महाथेरो द्वारा ने बुद्ध वंदना तथा अथितियों द्वारा तथागत गौतम बुद्ध, डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किये।इसके पश्चात पूज्य भंते नागचंद बोधि महाथेरो,पूज्य भंते सम्यक बोधि ग्वालियर द्वारा धम्म प्रवचन एवं धम्मदेशना दिया।तत्पश्चात एन एफ़ एल विजयपुर के अनुसूचित जाति जनजाति के पूर्व अध्यक्ष मुन्नालाल अहिरवार ने डॉ भीमराव अंबेडकर देश की सभी महिलाओं को सुरक्षा के अधिकार के रूप में हिन्दू कोड बिल के बारे में विस्तृत जानकारी दी जिसमे उनको सामाजिक,आर्थिक,धार्मिक आजादी के साथ पूर्ण स्वतंत्रता मिली जिससे महिलाओं को बराबरी का अधिकार मिला और धम्म पर चलने पर जोर दिया।अन्य वक्ताओं में डॉ दिनेश दोहरे,संग्राम सिंह,सचिन पिप्पल, बसपा के वरिष्ठ नेता चम्पालाल अहिरवार बौद्धाचार्य उदयसिंह ग्वालियर ने भी विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम का संचालन जगह लाल बौद्ध जिला महासचिव अशोकनगर ने किया।इसके पश्चात बुद्ध भीम संगीत का कार्यक्रम रातभर चला जिसमे मुख्य रूप से ललितपुर से मोहन घायल एवं आरती बौद्ध टीम ने शानदार प्रस्तुति दी,अशोकनगर से गायकी हरकुयर बौद्ध,गायक परमलाल परम अनरथ लाल वैरासिया ने भी कार्यक्रम दिया।कार्यक्रम मैं अशोकनगर गुना,शिवपुरी,बिना,ललितपुर एवं क्षेत्र के बड़ी संख्या मैं छात्र छात्राओं,उपासक, उपसिकायो में एवं समाजसेवियों ने भाग लिया जिसमे मुख्य रूप से ईसागढ़ से नथनसिंह महोविया,अशोकनगर से इंजी.मुकेश बौद्ध, ललितपुर से काशीराम अहिरवार,छात्र रोहित अहिरवार,आशाराम,शिक्षक राजकपूर,नीलेश अहिरवार,कपिल अहिरवार,रवि अहिरवार,विकास अहिरवार,गोविंद दास,संग्राम सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक जगन सर ने किया एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रकाश बौद्ध ने आगामी योजना एवं बौद्धविहार के निर्माण के सम्बंध मैं विस्तार से बताया।सचिन पिप्पल ने कार्यक्रम मैं आये सभी अतिथियों एवं उपासक उपसिकायो का आभार व्यक्त किया।
COMMENTS