झाँसी। आज बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा द्वारा श्रीमान सुभाष चंद्र बघेल पुलिस उपमहानिरीक्षक के सहयो...
झाँसी। आज बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा द्वारा श्रीमान सुभाष चंद्र बघेल पुलिस उपमहानिरीक्षक के सहयोग से अर्द्ध विछिप्त 20-25 वर्षीय महिला को कचहरी के निकट से मदर टेरेसा आश्रम भिजवा दिया गया।
इसी अर्द्ध विच्छित महिला को
चिकित्सीय लाभ दिलवाने हेतु नगर मजिस्ट्रेट को 21 नवम्बर 2019 को पत्र सौपते हुए आग्रह किया गया था कि अप्रिय घटना से पुअर ऊपरोक्त महिला को चिकित्सीय लाभ दिलाकर मदर टेरेसा आश्रम पहुचाने की व्यवस्था की जाय।
निर्माण मोर्चा पुलिस उपमहा निरीक्षक का हृदय से आभार प्रकट करता हैं, की जैसे ही पुलिस उप महानिरीक्षक रेंज के संज्ञान में उपरोक्त मामला लाया गया।उन्होंने तत्परता दिखाते हुए महिला पुलिस कर्मियो द्वारा मदर टेरेसा आश्रम पहुंचाने में सहयोग प्रदान किया हैं।
बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा की ओर से भानु सहाय एडवोकेट रघुराज शर्मा ,गिरजा शंकर राय, उत्कर्ष साहू,उथप्प पिंकी जैन हनीफ खान पत्रकार, ब्रजेश राय मक़बूल हुसैन सिद्दीकी ,शाहिदा बेगम ,आदि का सहयोग रहा।
रिपोर्ट नाजमा आब्दी
COMMENTS