उन्नाव।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह का जिले में प्रथम आगमन होने पर का...
उन्नाव।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह का जिले में प्रथम आगमन होने पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।
जाजमऊ पुल से लेकर पुलिस लाइन हेलिपैड स्थल तक जाने के क्रम में जाजमऊ पुल पर जिलाद्य्क्ष श्रीकान्त कटियार एवं सदर विधायक पंकज गुप्ता ने मोमेंटो एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया।यहाँ आनंद अवस्थी,सरोज सिंह,अनुराग अवस्थी,मीडिया प्रभारी विजय द्विवेदी,केडी त्रिवेदी,गणेश शंकर मिश्रा,डी एन वर्मा,रामचन्द्र गुप्ता,गोल्डी गुप्ता,मनीष जायसवाल,सोनी शुक्ला,अनिल कुशवाहा,दुर्गेश चंदेल,मनोज निगम सहित अन्य भाजपाइयो ने प्रदेश अध्यक्ष को फूल माला से स्वागत करते हुए भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाए।मरहला चौराहे पर भाजयुमो अध्य्क्ष भानु मिश्रा के नेतृत्व में युवा मोर्चे के कार्यकर्ताओ ने प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया।गोकुल बाबा,मसवासी में भी कार्यकर्ताओ द्वारा प्रदेश अध्य्क्ष जी का स्वागत किया गया।अकरमपुर में सर्वेश गुप्ता,उन्नाव नहर पर विनय सिंह,गांधीनगर तिराहे पर नगर मण्डल अध्य्क्ष सुशील तिवारी मनीष गुप्ता वा सोनू गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अपने प्रदेश अध्य्क्ष का भव्य स्वागत किया।उसके पश्चात प्रदेश अध्य्क्ष जी पुलिस लाइन पंहुचकर हेलीकॉप्टर से अपने गंतव्य की ओर निकल गए।
जिलाद्य्क्ष श्रीकान्त कटियार ने बताया कि कल रात ही प्रदेश अध्य्क्ष जी के आने की जानकारी हुई थी फिर भी इतने कम समय मे भव्य स्वागत के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता का आभारी हूँ।
उन्नाव से परवेज खान की रिपोर्ट
COMMENTS