उन्नाव।भाजपा मंडल अध्यक्षों के चुनाव 19-20 अक्तूबर की बजाय अब 13 और 14 अक्तूबर को होंगे। ...
उन्नाव।भाजपा मंडल अध्यक्षों के चुनाव 19-20 अक्तूबर की बजाय अब 13 और 14 अक्तूबर को होंगे।
पार्टी ने संगठन का पुनर्गठन कर जिले में सत्ताइस मंडल बना दिए हैं।अभी तक इनकी संख्या बीस थी।आज पी डब्लू डी के गेस्ट हाउस में जिले की चुनाव अधिकारी प्रेमलता कटियार ने बताया कि जिला मुख्यालय पर स्थित फेंटेसी मोटेल के पास भाजपा कार्यालय में 13 अक्टूबर को मंडल अध्यक्षों के चुनाव के लिए नामांकन कराए जाएंगे।नामांकन के पश्चात आम सहमति के आधार पर मंडल अध्यक्षों का चयन कर लिया जाएगा।यदि आम सहमत नहीं बन पाती है तो 14 अक्टूबर को मंडल अध्यक्ष का चुनाव कराकर घोषित कर दिए जाएंगे।भारतीय जनता पार्टी के सभी सक्रिय सदस्यों की सूची कल प्रकाशित कर दी जाएगी।यह सूची फेंटेसी मोटेल स्थित भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं द्वारा देखी जा सकती है।यहां बूथ अध्यक्षों की सूची भी मौजूद रहेगी।
जिले के चुनाव सहअधिकारी रामचंद्र कनौजिया ने बताया कि भाजपा कार्यालय पर 11 अक्टूबर को मंडलों के चुनाव संपन्न कराने के लिए विस्तृत कार्यशाला का आयोजन किया गया है जिसमें सभी चुनाव अधिकारियों को अपने मंडलों के गठन एवं चुनाव संपन्न कराने की पूर्ण प्रक्रिया से अवगत करा दिया जाएगा।आज की इस बैठक के दौरान जिलाद्यक्ष श्रीकांत कटियार,जिला महामंत्री सरोज सिंह चौहान,विपिन मिश्रा,मीडिया प्रभारी विजय द्विवेदी,दुर्गेश चंदेल, जिला महामंत्री अनुराग अवस्थी अनिल कुशवाहा सहित अन्य मौजूद रहे।
उन्नाव से परवेज खान की रिपोर्ट
COMMENTS