झांसी। विषयः- उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देशन में महात्मा गांधी की 150वीं जयन्ती ...
झांसी।
विषयः- उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देशन में महात्मा गांधी की 150वीं जयन्ती पर हुआ कांग्रेस का सदस्यता अभियान प्रारम्भ। -
झांसी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 150वीं जयन्ती पर उत्त्र प्रदेश कांगेे्रस कमेटी लखनऊ के दिशा निर्देशन में 02 अक्टूबर 31 दिसम्बर तक चलाये जाने वाले कांग्रेस का सदस्यता अभियान पूर्व प्रदेश महामंत्री भानू सहाय के संयोजन में गांधी उद्यान कचहरी चैराहा से प्रारम्भ हुआ। अखिल भारतीय कांग्रेस के सदस्य राहुल रिछारिया व उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के सदस्य मनीराम कुशवाहा ने लोगों को आॅन लाइन सदस्यता ग्रहण करायी। कांग्रेस की सदस्यता में दुकानदारों व अधिवक्ताओं ने सैकड़ो की संख्या में रूचि दिखाकर बढ़ चढ़कर सदस्यता ग्रहण की।
संयोजक भानू सहाय ने बताया कि राष्ट्रीय महासचिव उ0प्र0 प्रभारी प्रियंका गांधी के आवाहन पर कांग्रेस की सदस्यता नये सिरे से प्रारम्भ की गयी है। जिसके अन्तर्गत आॅन लाइन एवं सदस्यता वही द्वारा सदस्यता प्रदान की जा रही है। उन्होने बताया कि इस बार सदस्यता अभियान में बूथ, वार्ड, ब्लाॅक स्तर पर घर-घर जाकर सदस्यता ग्रहण करायी जायेगी।
इस मौके पर अशोक सक्सेना एड0, रघुराज शर्मा, इदरीश खान, नीता अग्रवाल, रामकुमार खरे, सरला भदौरिया, अमीर चन्द्र आर्य, गिरजाशंकर राय, योगेन्द्र सिंह पारीछा, मुन्नी कनौजिया, अफसर खान, विनोद जैन, किश्वर जहां, शहनाज हुसैन, हनीफ खान, मुनीर अहमद आबदा बेगम आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट नाजमा आब्दी
COMMENTS