मिस अशोकनगर बनी इषिता तो वही मिसेज अशोकनगर बनी रजनी चंदेरी साड़ी में रेम्प उतरीं कई नामचीन मॉडल अशोकनगर। जिले के पर्यटन नगरी चं...
मिस अशोकनगर बनी इषिता तो वही मिसेज अशोकनगर बनी रजनी
चंदेरी साड़ी में रेम्प उतरीं कई नामचीन मॉडल
अशोकनगर। जिले के पर्यटन नगरी चंदेरी में गुरुवार की रात्रि में चंदेरी परिधानम फैशन शो का आयोजन किया गया। इस आयोजन में प्रदेश और देश की नाम गिनामी मॉडल्स, अभिनेत्रियां आदि रैंप पर उतरें। फैशन शो का मुख्य आकर्षण मिसेज इंडिया क्लासिक 2019 निमिषा सक्सेना रहीं। फैशन शो में लोगों का उत्साह देखने लायक था। जैसे ही मॉडल्स रैंप उतरी तो तालियों की गड़गड़हट से पूरा हॉल गूंज उठा। वहीं इस आयोजन में मिस अशोकनगर और मिसेज अशोकनगर के खिताब भी दिए।
गुरुवार की रात्रि में संपन्न हुए इस फैशन शो में मिसेज अशोकनगर और मिस अशोकनगर का खिताब पाने के लिए कई महिलाएं एवं युवतियां रैंप पर उतरी। जिसमें से मिसेज अशोकनगर का खिताब रजनी शुक्ला को मिला। वहीं फस्ट रनरअप मोनिका शर्मा रही। इसके अलावा सेकेंड रनरअप वर्षा बड़कुल रहीं। साथ ही मिस अशोकनगर का खिताब इषिता जैन दिया गया। साथ ही फस्ट रनरअप मुस्कान रघुवंशी और सेंकेंड रनरअप अरू यादव रहीं। सभी को क्राउंन और शषे पहनाएं गए। वहीं दोनो वर्गाे में विनर और रनरअप ने मिसेज इंडिया के साथ कैटवॉक भी किया। अत्याधिक शालिन और गरिमामयी इस आयोजन में सिरकत करने के लिए टीव्ही, फिल्म और फैशन जगत की तमाम हस्तियां उपस्थित रहीं। वहीं जिले के इतिहास में पहलीबार हुए इस तरह के फैशन शो के आयोजन को भी लोगों ने खासा पसंद किया।
चंदेरी परिधान की थीम को केंद्र में रखकर आयोजित किए गए इस फैशन शो में देश के अलग अलग हिस्सों से आई मॉडल्स ने चंदेरी साड़ी पहनकर रैंप पर कैटवॉक कर चंदेरी साड़ियों को बड़ावा दिया। वहीं मिस अशोकनगर और मिसेज अशोकनगर प्रतियोगिता के दौरान भी एक राउंड में सभी प्रतिभागियों ने चंदेरी साड़िया पहनकर रैंप जलवा विखेरा। कार्यक्रम में मिसेज इंडिया क्लासिक 2019 निमिषा सक्सेना के अलावा प्रसिद्ध अभिनेत्री ज्योति दुवे, पिंकी शर्मा, अभिनेत्री स्मिता गर्ग, वर्षा प्रजापति, पायल प्रसाद, कोमल, दीप्ती जयप्रकाश, रोहिणी शर्मा, भावना श्रीवास्तव, मनोज रावत, अंशुमन कुमार, तनिषका नामदेव, सहित दिल्ली बॉलीवॉड सिंगर मोहम्मद फारूख खान भी उपस्थित रहें। वही डॉ. एसएन सुब्बाराव फाउंडेशन से डॉ.श्वेता माहेश्वरी, मनीषा पावर, अंजु राय सहित समाजसेवी अंशु रघुवंशी विशेष रुप से उपस्थित रहीं। इस अवसर पर सुब्बाराव फाउंडेशन के प्रदेश संयोजक मनीष रघुवंशी, संभागीय अध्यक्ष अनीष उल्ला खान, राम रघुवंशी, मोनू माडिल्य, आरती रघुवंशी आदि ने सभी सेलीब्रिटीज और अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम की शुरुआत में सबसे पहले मिसेज इंडिया निमिषा सक्सेना और सभी अभिनेत्रियां और मॉडल ने रैंप पर कैटवॉक किया। इसके बाद मिस और मिसेज अशोकनगर प्रतियोगिता शुरु हुई। जिसमें पहले राउंड में सभी प्रतिभागियों ने लहंगा पहनकर दुल्हन के गैटअप में रैंप पर कैटवॉक किया। इसके बाद इंट्रो राउंड हुआ जिसमें सभी ने अपना अपना परिचय। इस दौरान निर्णयक मंडल द्वारा सभी से अलग-अलग प्रश्न भी पूछे गए। तीसरा और आखिरी राउंड चंदेरी साड़ी का रहा, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने चंदेरी परिधान में रैंप पर कैटवॉक किया। आॅडियशन ने सभी का तालियों से उत्साह वर्धन किया।
वहीं कार्यक्रम को होस्ट कर रहे आशीष मालवीय ने सभी की फरमाइस पर ये राते ये मौसम नदी का किनारा, दिल है कि मानता नही का गीत गाकर आयोजन में समाबांध दिया। इसके अलावा दिल्ली से आए गायक कलाकार फारूख खान ने नाम क्या दिलों का गाकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। अंत में सभी अतिथियों , सेलीब्रिटीज, मीडिया कर्मीयों का सम्मान डॉ. एसएन सुब्बाराव फाउंडेशन द्वारा किया गया।
COMMENTS