विश्व आत्महत्या निषेध दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता रेली आयोजित विश्व आत्महत्या...
विश्व आत्महत्या निषेध दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता रेली आयोजित
विश्व आत्महत्या निषेध दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को जन जागरूकता रेली का आयोजन जिला मुख्यालय पर किया गया।
जन जागरूकता रेली का शुभारंभ अशोकनगर विधायक श्री जजपाल सिंह जज्जी, कलेक्टर डॉ. मंजू शर्मा ने गांधी पार्क से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। जागरूकता रेली में स्कूली बच्चों द्वारा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए विश्व आत्महत्या निषेध दिवस (10 सितम्बर 2019) के संबंध में लोगों को जागरूकता का संदेश दिया। उल्लेखनीय है कि विश्व आत्महत्या निषेध दिवस हेतु नागरिकों को आत्महत्या की रोकथाम तथा इस प्रवृति पर अंकुश लगाने के लिए जिले में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इसी क्रम में 12 सितम्बर को शासकीय नेहरू महाविद्यालय अशोकनगर में दोपहर 12 बजे से 01 बजे तक विद्यार्थियों के साथ संबंधित विषय पर परिचर्चा की जाएगी। साथ ही दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक शासकीय उत्क़ृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अशोकनगर में पोस्टर एवं श्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
COMMENTS